रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य का ऐसा कोरोना वारियर्स डॉ नरेश साहू ने की मिसाल निरंतर 301 दिनों से बिना छुट्टी लिए ड्यूटी कर रहे हैं। कोरोना मरीजों की सेवा माह सितंबर 2020 से प्रयास कोविड-19 केयर सेंटर गुढिय़ारी रायपुर में सितंबर से 31 जनवरी 2021 तक 5 महीनों में 800 मरीज भर्ती हुए सभी स्वस्थ होकर घर वापस गए। सेंटर में किसी भी की मृत्यु नहीं हुई। फरवरी 2021 से डेडीकेटेड कोविड 19 सेंटर लालपुर में ड्यूटी किया, वहां पर भी मरीजों की सेवा की। ड्यूटी के पश्चात प्रत्येक रविवार को 2 घंटे श्रमदान स्वच्छता अभियान कार्य करते रहे। भर्ती मरीजों को नशा मुक्ति संकल्प कराते थे, योग कराते थे, मरीजों का मनोबल बढ़ाते थे, मानसिक तनाव दूर करने का प्रयास करते थे। 1 मार्च से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज टीकाकरण केंद्र में ड्यूटी, वहां पर निगरानी कक्ष में ड्यूटी टीका लगने के पश्चात उनकी देखभाल बीपी जांच व टीकाकरण के लाभ टीकाकरण और लोगों की कराने के लिए प्रेरित करना। टीकाकरण के क्षेत्र मे 5000 से अधिक लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। लोगों से प्रेरित होकर टीके लगवाएं भी। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गृह मंत्री द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं एवं कोविड केयर सेंटर संचालन हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर के द्वारा भी सम्मानित हो चुके हैं। प्रत्येक दिन 50 से अधिक लोगों को फोन कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित करते हैं। टीका जागरूकता की दिशा में डॉ नरेश साहू की पहल काफी सराहनीय है इनके सेवा भाव को सलाम।
Related Posts
Add A Comment


















