रायपुर, 30 जून, 2021। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के वित्तनियंत्रक श्री विजय कुमार खलखो को उनकी सेवानिवृत्ति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एस.के. पाटील की अध्यक्षता में प्रशासनिक भवन सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह में कुलपति डाॅ. पाटील ने सेवानिवृत्त वित्तनियंत्रक श्री खलखो को शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। डाॅ. पाटील ने इस अवसर पर कहा कि इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में वित्तनियंत्रक के रूप में श्री खलखो का दो वर्ष का कार्यकाल बेहद शानदार रहा। उन्होंने श्री खलखो के सुखी एवं स्वस्थ जीवन हेतु शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ. प्रभाकर सिंह, निदेशक शिक्षण डाॅ. जी.के. दास, उप कुलसचिव श्री श्याम कुंवर, उप वित्तनियंत्रक श्री पी.एस. चैहान सहित विश्वविद्यालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी एवं वित्तनियंत्रक कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कृषि विश्वविद्यालय के वित्तनियंत्रक खलखो को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई
Previous Article‘थैंक्यू डॉक्टर’ बोलकर उनका शुक्रिया तो करना ही चाहिए…
Related Posts
Add A Comment



















