
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर आज धमतरी जिले के दौरे के दौरान सड़क हादसे का शिकार हो गये। उनकी कार को तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी। इस हादसे में वे बाल-बाल बच गये। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक आज पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर का भखारा में दौरा था, इसी बीच वे हादसे का शिकार हो गए। आपको बता दे कि इस हादसे विधायक अजय चंद्राकर की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।


















