रायपुर। नगरीय प्रशासन विकास विभाग द्वारा आरंग नगर पालिका परिषद में दो नए पार्षदों का मनोनयन किया गया है। पूर्व में विभागीय समसंख्यक आदेश 25 अक्टूबर 2019 के तहत नगर पालिका परिषद आरंग हेतु श्री विजेंद्र लोधी और श्री सदाराम जलक्षत्री को नामांकित पार्षद के रूप में मनोनयन किया गया था। जारी नए आदेश के तहत श्री विजेंद्र लोधी के स्थान पर श्री भरतलाल लोधी और श्री सदाराम जलक्षत्री के स्थान पर श्री उपेंद्र साहू को नगर पालिका परिषद आरंग में नामांकित पार्षद मनोनीत किया गया है।
Previous Articleबच्चों को डायरिया से बचाने बताये जा रहे विभिन्न उपाय
Related Posts
Add A Comment



















