बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम देवसागर के रहने वाला कोटवार शुकदास के साथ पटवारी ने मारपीट की है। पीड़ित शुकदास कोटवार के बताए अनुसार जब तहसीलदार के पास से विज्ञापन लेकर पटवारी भुनेश्वर साहू के पास पहुंचा तो पटवारी ने गाली गलौज कर फोन नहीं उठाने को लेकर कोटवार को नाक पर घूंसा जड़ दिया, जिससे कोटवार जमीन पर गिर गया। वहीं नाक के पास घूंसा लगने से खून बहने लगा। घटना के पश्चात कोटवार भटगांव थाना पहुंचा, जहां उसने लिखित आवेदन पेश कर कार्रवाई की मांग की है। भटगांव थाना प्रभारी मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पीड़ित कोटवार को डॉक्टरी मुलाहिजा के लिए बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहाँ प्राथमिकी ईलाज के बाद नाक में आई चोंट के ईलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।
इधर भटगांव थाना में कोटवार की शिकायत पर अग्रिम कार्रवाई की तयारी चल रही है। एमएलसी रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई करने आश्वासन दिया गया। ऐसे में अब देखना होगा कि पीड़ित कोटवार के शिकायत पर क्या कुछ मामला पंजीबद्ध कर आरोपी पटवारी पर क्या कार्रवाई की जाती है।
Next Article सिमगा में कार्रवाई कर हटाए गए अवैध प्लॉटिंग
Related Posts
Add A Comment



















