मुंगेली। छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई 2021 तक प्रस्तावित है। इसे देखते हुए कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने विधान सभा से संबंधित जानकारी निर्धारित समय सीमा पर प्रेषित करने के लिए अपर कलेक्टर श्री राजेश नशीने को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।