बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के पार्थिव शरीर को मुंबई के जुहू कब्रिस्तान सुपुर्द ए-खाक कर दिया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. मुंबई पुलिस के जवानों ने फायर कर दिलीप कुमार को आखिरी सलामी दी है. बता दें कि बुधवार सुबह मुंबई के एक अस्पताल में करीब 7:30 बजे उनका निधन हो गया. वे 98 साल के थे. उन्होंने मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली. सांस लेने में दिक्कत होने पर उन्हें 29 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि देने के लिए महाराष्ट्र क मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, NCP प्रमुख शरद पवार और शाहरुख खान उनके घर पहुंचे. दिलीप कुमार की तबीयत लंबे समय से ठीक नहीं थी. उन्हें कई बार हॉस्पिटल में भी भर्ती करना पड़ा. उन्हें पिछले एक महीने में दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान था.
मुंबई के जुहू कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया दिलीप कुमार का पार्थिव शरीर, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
Previous Articleविधानसभा मानसून सत्र 26 जुलाई से 30 जुलाई तक प्रस्तावित
Related Posts
Add A Comment



















