रायपुर. छत्तीसगढ़ में कॉलेज के छात्रों के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है. प्रदेश में कोविड-19 महामारी के कारण मार्च 2020 से जारी लॉकडाउन की वजह से बनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा सत्र 2019-20 की विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के तहत सिर्फ फाइनल ईयर और फाइनल सेमेस्टर की परीक्षाएं आयोजित करने का निर्णय सरकार ने लिया है. इनको छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं की वार्षिक/सेमेस्टर परीक्षाएं अब नहीं होंगी. छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा विश्वविद्यालयीन परीक्षाओं के संबंध में ये आदेश जारी किया गया है. सरकार का कहना है कि कुलपतियों की समिति से प्राप्त प्रतिवेदन और उच्च शिक्षा संचालनालय से मिले प्रस्ताव के आधार पर निर्देश जारी किए गए हैं.

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश मे कहा गया है कि जिन प्रश्न पत्रों की परीक्षाएं 14 मार्च तक आयोजित हो चुकी है, उनका मूल्यांकन किया जाएगा. बचे हुए प्रश्न पत्रों के प्राप्तांक की गणना पिछले साल मिले नंबर/आंतरिक मूल्यांकन/असाइनमेंट कार्य के आधार पर छात्रों को दिया जाएगा. सरकार ने इसके लिए विश्वविद्यालयों को यह रियायत दी गई है कि इन तीनों विकल्पों में से किसी एक या एक से अधिक विकल्पों का चयन कर सकते कर छात्रों को मार्क्स दे सकते हैं.

विशेष परीक्षा का मिलेगा विक्लप

उच्च शिक्षा विभाग के मुताबिक इंटरनल एसेसमेंट या असाइनमेंट मार्केस के आधार पर जारी मार्कशीट में कोई छात्र श्रेणी सुधार करना चाहता है तो अगले साल या सेमेस्टर में यूनिवर्सिटी की ओर से विशेष परीक्षा के आयोजन किया जाएगा. आदेश में साफ कहा गया है कि ये व्यवस्था केवल शिक्षा सत्र 2019-20 के लिए ही मान्य होगी. वहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार वार्षिक परीक्षा पद्धति तहत लास्ट इयर, अंतिम सेमेस्टर और सभी कक्षाओं के स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा का आयोजन लॉकडाउन खत्म होने के बाद सभी यूनिवर्सिटी द्वारा कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए जारी एसओपी का पालन करते हुए किया जाएगा.

ऐसे शुरू होंगी परीक्षाएं

निर्देश में कहा गया है कि विश्वविद्यालयों द्वारा अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा के आयोजन से पहले सभी कॉलेजों से पाठ्यक्रम पूर्ण होने का प्रमाण-पत्र प्राप्त करना होगा, उसके बाद ही परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी. उच्च शिक्षा विभाग ने आगामी शिक्षा सत्र पूर्व विद्यार्थियों के लिए एक अगस्त 2020 से और नए विद्यार्थियों के लिए एक सितम्बर 2020 से प्रारंभ करने के लिए प्राप्त सुझाव के मद्देनजर विश्वविद्यालयों को अंकसूची जारी करने के निर्देश दिए हैं. विश्वविद्यालयों को परीक्षा की तिथि की सार्वजनिक सूचना प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया तथा महाविद्यालयों के माध्यम से 15 दिन पहले पूरे छात्रों को देने के निर्देश दिए गए हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30