What's Hot

शहर में दो और महिलाओं के कोरोना पाजिटिव पाए जाने की खबर है। साथ ही जीईरोड स्थित ठाकुरटोला और छुईखदान क्षेत्र के ग्राम लिमो में भी एक-एक कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोतीपुर और शंकरपुर में एक-एक कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने की खबर है। मोतीपुर में कोरोना पाजिटिव मिली महिला सूरत से हाल ही में लौटी थी और उसे क्वारेंटाइन में रखा गया था। जबकि शहर के शंकरपुर में कोरोना पाजिटिव मिली महिला कहीं बाहर राज्य नहीं गई थी, बल्कि वह घूम-घूमकर सब्जी बेचती थी।

इसी तरह ग्राम ठाकुरटोला में कोरोना पाजिटिव मिला व्यक्ति हाल ही में मुंबई से लौटा था और वह भी क्वरेंटाइन में ही था। इसके अलावा छुईखदान ब्लाक के ग्राम लिमो में भी एक महिला कोरोना पाजिटिव पाई गई है। इस तरह शनिवार को जिले में एक साथ चार नए केस सामने आने से लोगों में हड़कंप मच गया है।

सीएमएचओ डॉ. मिथलेश चौधरी जिले में चार नए कोरोना मरीज की मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि राजनांदगांव शहर के मोतीपुर, शंकरपुर और सोमनी के समीपस्थ ठाकुरटोला तथा छुईखदान क्षेत्र के ग्राम लिमो में चार नए केस सामने आए हैं, जिनमें तीन महिलाएं और एक पुरूष है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930