महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के कोतवाली क्षेत्र के श्रीराम नगर कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात को नशे की हालत में प्रेमिका के घर पहुंचे प्रेमी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर का दरवाजा पीट रहा था। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसे समझाने लगे। इसी दौरान एक युवक ने प्रेमी के सीने में चाकू घोंप दिया, जिसके चलते वह वहीं गिर गया और युवक फरार हो गए। वहीं प्रेमी को लहुलुहान देख प्रेमिका भी दूसरे मंजिल से कूद गई, जिसके चलते उसके पैर में फ्रैक्चर आ गया। पुलिस ने बाइक सवार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवक की पहचान 25 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। रोहित पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्रेम करता था। शुक्रवार की रात करीब 10 बजे युवती के घर के बाहर हंगामा करते हुए दरवाजे पर रोहित लात मारने लगा। साथ ही युवती को बाहर भेजने के लिए शोर मचाने लगा। इस दौरान आसपास के लोग उसे समझाते रहे लेकिन वह नहीं माना और हंगामा करता रहा। इस दौरान बाइक सवार तीन युवक वहां पहुंचे और उसका हाथ पकड़कर खींचने लगे। आरोप है कि उन्होंने रोहित से मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने चाकू निकाल लिया और रोहित के सीने में मार दिया। चाकू लगते ही रोहित सड़क पर गिर गया। यह देख बाइक सवार युवक भाग निकले। इसके बाद परिजन रोहित को लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रोहित को लहूलुहान हालत में उसकी प्रेमिका ने भी घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इसके बाद उसे एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने चाकू से हमला करने वाले आरोपियों जग्गू साहू, सोनू प्रजापति और किशन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930