रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने आगामी वर्ष के लिये पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया । विदित हो कि वर्ष 1957 – 58 में स्व जी बी एस बत्रा जी रोटरी क्लब के अध्यक्ष बने समाज सेवा व रोटरी के उद्देश्यों को रायपुर में आगे बढ़ाने में इनका महान योगदान रहा । इनका पूरा परिवार रोटरी को समर्पित है । इनके पुत्र श्री आई बी एस बत्रा ने वर्ष 1991 – 92 में इसी क्लब में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया । आज तीसरी पीढ़ी के उज्ज्वल बत्रा जी ने अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया । जलविहार कालोनी स्थित रोटरी मैत्री क्लब में आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में रोटेरियन नमो चंद मोरियानी ने सचिव का पदभार संभाला । कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर प्रीता लाल एवं निवर्तमान सचिव रोटेरियन प्रदीप गोविंद शितूत ने पिछले वर्ष की उपलब्धियों का उल्लेख किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री इ व्ही मुरली , रेसिडेंशियल एडीटर , द हितवाद ने अपना उदबोधन अंग्रेजी और हिंदी भाषा मे देते हुए रोटरी की विश्व्यापी सेवा व रोटरी क्लब रायपुर के द्वारा किये गए कार्यो की प्रशंसा की । रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष शेखर अमीन जी ने कार्यक्रम का संचालन किया । रोटे नरेंद्र भदौरिया ने आभार प्रकट किया ।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930