अमलेश्वर (पाटन)। विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.आर.जगदल्ले सर द्वारा आज ग्राम अमलेश्वर में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शाला मोहल्ला क्लास का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करने -मास्क लगाने, सेनेटाइजर का उपयोग करने एवं सोशल डिस्टेंस का पालन करने तथा पूरी तरफ सुरक्षित एवं स्वस्थ रहते हुए मोहल्ला क्लास में पढ़ाई करने प्रेरित किया, उन्होंने यादव भवन, निषाद भवन, कुम्हार भवन, जाकर मोहल्ला क्लास का निरीक्षण कर प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक कक्षा के बच्चों से सामान्य जानकारी छत्तीसगढ़ के राज्यगीत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री, के नाम सहित विषयगत प्रश्न पूछे, बच्चों ने बहुत ही सहजता के साथ सवालों के जवाब दिए।

संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने भी बच्चों से सामान्य ज्ञान से जुड़े हुए प्रश्न किये एवम कोरोना महासंकट के दौर में मोहल्ला केंद में सुरक्षित रहते हुए पढ़ाई करने बच्चों को प्रोत्साहित किया। विदित हो कि ग्राम अमलेश्वर मोहल्ला केंद्र में विगत वर्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवम प्रमुख सचिव डॉ.आलोक शुक्ला उपस्थित होकर बच्चों, शिक्षकों एवम शिक्षा सारथियों तथा संकुल समन्वयक का उत्साहवर्धन कर प्रोत्साहित किये थे। इस वर्ष भी मोहल्ला क्लास के माध्यम से बच्चे सामुदायिक भवन, सामाजिक भवन, कलामंच एवम घरों में शिक्षकों के माध्यम से पढ़ाई कर रहे हैं। आज विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा निरीक्षण के दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा, संतोष कुमार शर्मा, शिक्षिका श्रीमती उषा वर्मा, श्रीमती सीमा अनन्त उपस्थित रहे।


















