केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनरों को लंबित मंहगाई भत्ता दिये जाने से राज्य के कर्मचारी भी राज्य सरकार की ओर आशा भरी नजरों से देखने लगे हैं और उम्मीद भी की जा रही है कि केंद्र सरकार द्वारा डीए पर लगाई गई रोक हटा देन से राज्य की कांग्रेस सरकार भी कर्मचारियों का लंबित मंहगाई भत्ता स्वीकार कर शीध्र भुगतान के आदेश जारी करेगी। ऐसी आशा के साथ प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर के प्रांताधयक्ष करन सिंह अटेरिया द्वारा प्रदेश सरकार के मुखिया भूपेश बघेल से अनुरोध किया गया है कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी एवं पैशन भोगियों के लंबित मंहगाई भत्ता का शीघ्र भुगतान कर कर्मचारी हितैषी होने कि परिचय दें । सरकार से लंबित मंहगाई भत्ता की मांग करने बालों में प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ रायपुर के श्री गजाधर साहू, श्याम लाल साहू, के.पी.श्रीवास, गोरे लाल रात्रे, मंजू ठाकुर, गीता बडगे,एच.बी.अंसारी,अनिल कुमार शर्मा, जे.एल.ओझा, बी.एल.पटेल, ए.आर.जाटव, संभागीय अध्यक्ष वस्तर संभाग, आर.वी. सिंह जिलाध्यक्ष कोंडागाँव, आर.के.सुमन जिलाध्यक्ष कांकेर, रोहित सिंह भदौरिया जिलाध्यक्ष दुर्ग, महेश कुमार पंडोलिया जिलाध्यक्ष गरियाबंद, महेन्द्र सिंह बोध्द जांजगीर ,विनोद कुमार जाटव जशपुर ,सुभाष गोर अंबिकापुर, हरी सिंह राजोरिया जिलाध्यक्ष राजनांदगाँव आदि सभी साथियों द्वारा समर्थन किया गया है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930