दुर्ग। महंगाई के विरोध में निर्मल कोसरे, अध्यक्ष जिला काँग्रेस कमिटी दुर्ग, ग्रामीण के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने साईकल रैली निकाल विरोध दर्ज कराया। देश में जब से मोदी ने सत्ता सम्हाली है तब से महंगाई चरम पर है। दैनिक उपयोगी वस्तुओं, तेल खाद्य सामग्री, के साथ साथ पेट्रोल डीज़ल के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान हैं। जब से भाजपा सत्ता में आई है जुमलेबाजी के अलावा कुछ नहीं कर रही है, यह जुमलेबाज सरकार देश में महंगाई को कन्ट्रोल करने में असफल रही है।
महंगाई के विरोध में 201 साईकलो की रैली निकाली गई जिसमें सम्मिलित होने जिले भर से काँग्रेसी आये थे जिसमें खनिज विकास निगम अध्यक्ष, दुर्ग जिला प्रभारी श्री गिरीश देवांगन, पूर्व विधायक श्री प्रदीप चौबे, श्रीमती प्रतिमा चन्द्राकर, जिला पंचायत दुर्ग अध्यक्षा श्रीमती शालिनी यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी श्री लक्ष्मण चन्द्राकर, जिला संगठन के महामंत्री, उपाधयक, सचिव सभी ब्लॉक् काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, सचिव, मीडिया प्रभारी, युवा काँग्रेस के सदस्य एवं स्थानीय जन काफी संख्या में उपस्थित थे।
Previous Articleमनरेगा ने किया सपना पूरा
Related Posts
Add A Comment


















