आज शनिवार का दिन है और यह शनिदेव का दिन माना जाता हैं। शनि ग्रह भी है और देवता भी, बता दें कि शनिदेव कर्मों के अनुसार फल देते हैं। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव जब किसी राशि पर प्रसन्न हो जाते हैं तो उसकी झोली खुशियों से भर देते हैं। हम आपको शनिवार 14 सितंबर का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है।

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नए कार्य में आपको सफलता प्राप्त होगी। आकस्मिक व्यय होने के संकेत हैं। अधिक मुनाफा मिलेगा। व्यापार में किए गए सौदों में सफलता मिल सकती है। परिवारजनों तथा मित्रों के साथ सुखद क्षणों का आनंद प्राप्त कर सकेंगे। नवयुवकों को प्रेम संबंधों में सफलता प्राप्त होगी। आज पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए आपको खाने में शुद्धता देखनी होगी। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा। परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको बिजनेस में सफलता मिलेगी और फायदा होगा। आपके सभी कष्ट दूर होने वाले हैं। परिजनों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। आज का दिन खुशियों भरा है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। धन का आगमन हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, अन्यथा मान सम्मान को ठेस लग सकती है। आज किसी भी तरह के विवादों को तूल ना दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपकी सकारात्मक सोच बहुत मददगार साबित होगी। देर शाम तक आपको कहीं दूर से कोई अच्छी ख़बर सुनने को मिल सकती है। परिश्रम करने के बावजूद भी आपको सफलता मिलने में रुकावट आएगी। माता-पिता की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। प्रतिस्पर्धियों पर विजय प्राप्त होगी। किसी का व्यवहार क्लेश का कारण बनेगा। जीवन साथी का आपके कार्य में सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। व्यवसायिक कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपका अजीब रवैया लोगों को भ्रमित करेगा। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सावधानी बरतने की खास ज़रूरत है। किसी से पैसों की लेन-देन न करें और किसी का जमानती ना बनें। निर्णयशक्ति के अभाव में मन दुविधा में रह सकता है। आपका स्वाभिमान भंग न हो इसका ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ गलतफहमी के कारण विवाद संभव है। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। धनहानि का योग है। जमीन तथा वाहन के कागजात को सावधानीपूर्वक बनवाएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन नया कार्य प्रारंभ करने के लिए लाभदायक रहेगा। जब आप अपने परिवार के साथ सामान्य से कुछ ज़्यादा समय बिताते हैं, तो थोड़ी कहासुनी हो ही सकती है, लेकिन आज इससे बचने की कोशिश करें। थोड़े आप परेशान हो सकते हैं। निवेश करना चाहते हैं तो भी दिन शुभ है। एक्स्ट्रा इनकम या बिजनेस बढ़ाने के लिए आपके दिमाग में कई तरह के आइडिया आ सकते हैं। सहकर्मियों का नौकरी में सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जोखिम व जमानत के कार्यों को आज टाल दें। आकस्मिक मुनाफ़े या सट्टेबाजी के जरिए आपकी आर्थिक हालात सुदृढ़ होंगी। यदि आप दूसरों का भला करोगे तो तुम्हारा भला परमेश्वर खुद करेंगे। सरकारी तंत्र से आपकी परेशानी बढ़ सकती है। लेन-देन में सावधान रहना होगा। स्टूडेंट्स को अच्छी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। गरीबों में अन्न का दान करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप ज्यादा फूर्ति से अपने काम निपटाना चाहेंगे। होशियारी से निवेश करें। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखेंगे। कोई नई जिम्मेदारी भी आपको मिल सकती है। टैक्स और बीमे से जुड़े विषयों पर ग़ौर करने की ज़रूरत है। आज पार्टनर का प्यार मिलेगा। पार्टनर आपका ख्याल रखेगा। मीडिया , बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। कानूनी अड़चनों को सामना करना पड़ सकता है। सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है। व्यवसाय हेतु किसी दूसरी जगह जाने के योग दिखाई दे रहा है। आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज़ भी हो सकते हैं। आर्थिक तौर पर आपको सिर्फ एक ही स्रोत से लाभ मिलेगा। छात्र शिक्षा तथा प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति से खुश रहेंगे। राजनीति से सम्बद्ध जातक लाभान्वित होंगे। आज आप नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। घर को सजाने-संवारने के लिए अपने खाली समय का उपयोग करें। इसके लिए आप परिवार से सराहना पाएंगे। आज कारोबार को लेकर सर्तक रहें। विशेष रूप से आप लेन-देन में सावधानी बरतें। आज उधार दिया हुआ धन आपको मिलने के योग हैं। कार्यों को पूरा करने के संबंध में प्रयत्न जारी रखने से ही उन्हें पूरा कर सकेंगे। प्रवास करते समय सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप परिवार और पैसों के मामलों में आप व्यस्त हो सकते हैं। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई कानूनी मामला चल रहा है तो उसमें कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक निर्णय लेने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह से सोच लें। भविष्य के लिए पैसा बचाने के शुरुआत करें। अपने करीबी लोगों से आज धोखा मिलनें की पूरी संभावना है, सतर्क रहें। मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031