संकुल स्रोत केंद्र परसदा (कुम्हारी ) के संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने संकुल के अधीनस्थ ग्राम मगरघटा में बाजार चौक के पास कलामंच में संचालित मोहल्ला क्लास का अवलोकन किया । संकुल शैक्षिक समन्वयक ललित कुमार बिजौरा ने बच्चों को कोविड–19 गाइडलाइन अनुरूप मास्क लगाने , सेनेटाइजर का उपयोग करने एवम सोशल डिस्टेंस का पालन करने प्रेरित किया तथा स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लिया । पश्चात बच्चों को छत्तीसगढ़ के राज्य गीत , तीज त्यौहार , छत्तीसगढ़ी कलेवा , छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री , शिक्षामंत्री सहित छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए सामान्य प्रश्न पूछे गये , बच्चों का जवाब संतोषप्रद रहा । उन्होंने अपने परिवेश से जुड़े हुए जानकारियों को भी बच्चों को साझा करने अवसर दिया । उन्होंने कोरोना महासंकट के दौर में बच्चों को सावधानी बरतने एवम सुरक्षित रहकर मोहल्ला क्लास के माध्यम से पढ़ाई को सतत रूप से जारी रखने प्रेरित किया । नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से मोहल्ला क्लास को रुचिकर एवम आकर्षक बनाने शिक्षकों को प्रोत्साहित किया । साथ ही आमाराइट प्रायोजना अंतर्गत प्रत्येक बच्चे का प्रोजेक्ट फ़ाइल तैयार करने , सेतु पाठ्यक्रम अनुरूप बच्चों के सीखने–सीखाने की प्रक्रिया को प्रभावी बनाने दक्षता आधारित शिक्षण पर जोर दिया गया । अवलोकन के दौरान शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री छोटू यादव , संस्था प्रमुख श्री के.पी.ठाकुर , श्री खेलावन सिंह कुर्रे , कोमल ठाकुर , श्रीमती एम.एस. खलखो , जयंत वर्मा उपस्थित रहे ।
संकुल समन्वयक ललित बिजौरा ने किया मगरघटा में मोहल्ला क्लास का अवलोकन, नवाचारी गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को सीखाने पर दिया जोर
Previous Articleमंत्रीपरिषद की बैठक में लिए गए निम्नानुसार महत्वपूर्ण निर्णय
Related Posts
Add A Comment


















