रायपुर. शहर के बीरगांव इलाके में  शनिवार की रात एक कोरोना संदिग्ध की मौत हो चुकी है। उसमें कोरोना के लक्षण थे हालांकि अब तक रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्वारैंटाइन की अवधि पूरी करने के बाद वह घर गया था। शहीद नगर निवासी 46 साल का यह शख्स होम आइसोलेशन में था। अब बीरगांव में ही इसके अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही है। पीपीई किट पहने निगम कर्मी और पुलिस की मौजूदगी में प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मृतक की कोरोना की रिपोर्ट आना बाकि है। 

पुलिस की पिटाई 
बीरगांव का लगभग पूरा एरिया कंटेनमेंट जोन घोषित है। किसी को भी सड़क पर आने की अनुमति नहीं है। रविवार की सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। बताया गया कि उरला थाने के प्रभारी नितिन उपाध्याय लोगों को पीटते दिख रहे हैं। दैनिक भास्कर से नितिन उपाध्याय ने बताया कि सुबह लोगों ने मृतक के घर के पास भीड़ लगानी शुरू कर दी थी। सभी को समझाइश देकर भेजा जा रहा था। मगर कुछ लोग मानने को तैयार नहीं थे, इसलिए सख्ती करनी पड़ी। 

कोरोना की वजह से स्थिति 
प्रदेश में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। सरकारी आंडकों पर यकीन करें ते बीती रात से रविवार दोपहर तक 97 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। रायपुर के बीरगांव और उरला इलाके में कई औद्योगिक इकाइयां है। बाहर से भी यहां श्रमिक आकर रहते हैं। इन क्षेत्रों से कोरोना संक्रमित भी मिले हैं और पिछले दिनों एक श्रमिक की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। यह कोरोना से राज्य में पहली मौत थी, अब तक 4 मौतों की पुष्टि सरकार की तरफ से की गई है, रायपुर के मृतक के अलावा दुर्ग, बिलासपुर और जगदलपुर में एक-एक व्यक्ति कोरोना की वजह से जान गंवा चुके हैं। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30