संगरूर: पंजाब कांग्रेस की इंसाफ रैली के दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को याद किया। उन्होंने कहा कि वह सिद्धू मूसेवाला को पहले से नहीं जानते थे, लेकिन जब पहली बार उनसे मिले तो उन्हें वह बहुत अच्छा लगा। उस समय उन्होंने सिद्धू के गाने भी नहीं सुने थे। उन्हें बताया गया था कि वह अच्छा लड़का है और राजनीति में आना चाहता है।

राहुल गांधी ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला बेहद प्रतिभाशाली युवक था। उन्होंने ही उसे कांग्रेस में शामिल करवाया था। उस समय उन्हें लगा था कि सिद्धू एक खतरनाक जगह पर आ रहा है और उसे थोड़ी राजनीतिक सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके बाद सिद्धू मूसेवाला को धमकियां मिलनी शुरू हो गई थीं। वह राजनीति में बहुत बड़ा काम कर सकता था, क्योंकि उसके अंदर पंजाब की आवाज थी। उसके गानों में भी पंजाब की झलक सुनाई देती थी। राहुल गांधी ने बताया कि जब उन्होंने सिद्धू का गाना ‘295’ सुना तो उन्हें बहुत पसंद आया।

राहुल गांधी ने कहा कि एक दिन सबके सामने सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा हटा दी गई और इसके बाद दिनदहाड़े उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने उनसे कहा था कि जिस पिता को अपने बेटे की मौत देखनी पड़े, उससे बड़ा दर्द कोई नहीं हो सकता। राहुल गांधी ने कहा कि बलकौर सिंह के बेटे के साथ जो हुआ, आज पंजाब में वह एक फैशन बन गया है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30