

रायपुर। राजधानी रायपुर के समीपस्थ मंदिर हसौद निवासी हर्षा वर्मा अद्भुत प्रतिभा की धनी है। वे आकर्षक चित्रकला के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुकी है। विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर हर्षा ने 10 दिनों में वर्ष 2020 में एक आदिवासी नृत्य की आकर्षक पैरा पेंटिंग तैयार किया है जो लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।


















