नई दिल्ली। आज के समय ज्यादातर लोगों को स्पैम कॉल्स आती हैं, जिसकी वजह से लोग बहुत ज्यादा परेशान हो जाते हैं। टेलीमार्केटिंग कंपनियां नंबर कलेक्ट करके बार-बार स्पैम कॉल करती हैं। यह नंबर उनकों ऑनलाइन साइट्स के द्वारा मिलता है। अगर आप भी अपने फोन पर आने वाली स्पैम कॉल से परेशान हो गए हैं तो यह खबर आपके लिए है। हम आपको कुछ खास ट्रिक्स के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप आसानी से किसी भी कॉल को आने से रोक सकते हैं।

स्पैम कॉल्स रोकने का पहला तरीका

STEP 1: सबसे पहले फोन की कॉल सेटिंग में जाएं।

STEP 2: फिर कॉल फॉरवर्डिंग के ऑप्शन पर क्लिक करें।

STEP 3: यहां आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे- Always Forward, Forward When Busy और Forward When Unanswered

STEP 4: इसके बाद Always Forward का विकल्प चुनें।

STEP 5: अब स्पैम नंबर को उस मोबाइल नंबर पर फॉरवर्ड करें, जिसका आप प्रयोग नहीं करते और enable बटन पर टैप करें।

STEP 6: अब आपके पास स्पैम कॉल्स आनी बंद हो जाएंगी।

स्पैम कॉल्स रोकने का दूसरा तरीका

STEP 1: मोबाइल में फोन ऐप को खोलें।

STEP 2: अब Recent Calls ऑप्शन पर जाएं।

STEP 3: फिर कॉल लॉग में स्पैम नंबर को मार्क करें।

STEP 4: अब Block/report Spam ऑप्शन को चुनें।

STEP 5: इसके बाद स्पैम नंबर ब्लॉक हो जाएगी और उस नंबर से आपके पास कॉल नहीं आएगा।

स्पैम कॉल्स रोकने का तीसरा तरीका

STEP 1: स्पैम कॉल ब्लॉक करने के लिए अपने फोन से 1909 पर कॉल करें।

STEP 2: इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करें।

STEP 3: अब DND को एक्टिवेट करें।

STEP 4: अब आपके पास स्पैम कॉल्स नहीं आएगी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031