रायपुर । रोटरी क्लब ऑफ रायपुर के द्वारा देवपुरी रायपुर की शासकीय प्राथमिक शाला में नन्हें छात्र छात्राओं के लिये एक सुंदर रोटरी वाटिका का निर्माण प्रारंभ किया गया इस वाटिका का निर्माण इस तरह किया जा रहा है कि बच्चे नरम घास पर वृक्षों की छाया के नीचे शिक्षा के साथ ही साथ शुद्ध ऑक्सीजन व अच्छे वातावरण का आनन्द भी ले सके । इस अवसर पर शाला की प्रधान अध्यापिका श्रीमती विशाखा तोपखानेवाले ने इच्छा जाहिर की कि वाटिका के अंदर ही ऐसी व्यवस्था की जाये जिससे बच्चे खेल खेल में पहाड़ा व गिनती सिख सके । कार्यक्रम का संचालन क्लब के उपाध्यक्ष श्री प्रदीप गोविंद शितूत ने किया । सचिव नामोचन्द मोरयानी ने क्लब कि गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला । अध्यक्ष रोटे उज्ज्वल बत्रा जी ने शाला प्रबंधन को आश्वस्त किया कि क्लब की ओर से शाला विकास हेतु पूर्ण सहयोग दिया जायेगा । श्रीमती विशाखा तोपखानेवाले ने प्रस्ताव रखा कि शाला में अध्ययनरत करीब 150 छात्र छात्राओं के लिये पहचान पत्र बनवाने हैं जिसे क्लब के आगामी अध्यक्ष रोटे भरत डागा जी ने तत्काल स्वीकृति प्रदान की उन्होंने कहा कि मेरी धर्मपत्नी श्रीमती कृष्णप्रिया के जन्मदिन की वर्षगांठ को आनंदमयी बनाने के लिये मैं व्यक्तिगत स्तर पर सभी छात्रों के परिचय पत्र बनवा दूंगा । इस अवसर पर क्लब के पूर्व अध्यक्ष आई बी एस बत्रा , आलोक पाटनी , किशोर जायसवाल , श्रीमती किरनजीत कौर बत्रा , कृष्णा साहू , अंजली , भारती आदि शाला के स्टाफ उपस्थित थे ।
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















