अमलेशवर हायर सेकेंडरी स्कूल में हुआ वृहद वृक्षारोपण
अमलेशवर। हरेली के पावन पर्व पर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर अमलेशवर मे सघन वृक्षारोपण किया गया जिसमे फलदार व सुगंधित पौधे का रोपण किया गया जिसमें नीम, कटहल, बादाम, कदम के साथ ही अन्य लगभग 150 पौधे लगाकर उसे सुरक्षा घेरे मे डालकर संरक्षित किया गया। उक्त कार्यक्रम में छेत्रीय जिला पंचायत सदस्य मोनू साहू, स्कूल की प्राचार्य श्रीमति नीता गुप्ता, छत्तीसगढ ग्रीन आर्मी छत्तीसगढ जोनल इंचार्ज देवनारायण शर्मा, सेंट्रल इंचार्ज सतीश शर्मा, ट्रेनर दिलीप तिवारी, ग्रीन आर्मी जोन अध्यक्ष डाँ पुरुषोत्तम चन्दराकर, सनत देवाँगन , सरपंच नंदिनी पठारी ,राकेश तिवारी, संतोष शर्मा, छत्तीसगढ पर्यावरण मित्र समिति के अध्यक्ष डाँ अश्वनी साहू ,वरिष्ठ सलाहकार ललित बिजौरा, परस राम जी साहू ,केतन (कुणाल) साहू, एवं शिक्षकगण श्रीमति नीलिमा ठाकुर, किरण चंद्राकार, नेहा शर्मा, भानूप्रिया दुबे, रश्मी सिंह करूणा राजपूत, राहुल चंद्राकार, नवीन चंद्राकार, पुखराज गोस्वामी, आशिष जैन, कोमल साहू, सहित स्कूली बच्चे उपस्थित रहे। पौधारोपन के पूर्व शाला प्रबंधन समिति व अतिथियो का विशेष बैठक प्रचार्य महोदय जी द्वारा आयोजित किया गया जिसमें स्कूल की बाऊणड्रीवाल पूरा न होने के कारण स्कूली बच्चो की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त किया गया। चूंकि स्कूल परिसर के बाजू में ही निकट भविष्य में मिनी स्टेडियम बनाया जाने का प्रस्ताव पिछले कुछ वर्षो से लंबित पडा हैं, जिसके कारण ही स्कूल बाऊण्डरी वाल का काम भी अधूरा पडा है, ईस मैदान परिसर में बच्चों के साथ ही अन्य लोग भी दिन भर अलग अलग खेल खेलते रहते हैं जिससे बच्चो की पढाई भी असुरक्षा के साथ प्रभावित भी होता हैं, जिसके लिये सुरक्षा पूर्ण माहौल के लिये प्राचार्य महोदया द्वारा सभी अतिथियो का ध्यान आकृष्ट कराया जिस पर बहुत जल्दी ही पटवारी के माध्यम से सीमांकन कराकर शीघ्र ही हाई स्कूल परिसर की जमीन व खेल मैदान की जमीन का अलग अलग हल निकालने पर सहमति बना है। जिससे स्कूली बच्चों का सुरक्षित माहौल में अच्छे ढंग से पढाई हो सके।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031