What's Hot

उपपुलिस अधीक्षक श्री राजीव शर्मा, उपनिरीक्षक श्रीमती इंदिरा वैष्णव और सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती इंदु शर्मा को उत्कृष्ट विवेचना करने पर किया जाएगा पुरस्कृत

गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और डीजीपी श्री डीएम अवस्थी ने पुलिस अधिकारियों को दी बधाई

रायपुर। भारत सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ पुलिस के तीन अधिकारियों को उत्कृष्ट विवेचना हेतु मेडल प्रदान करने की घोषणा की गयी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा वर्ष-2021 के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस के बेमेतरा में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक श्री राजीव शर्मा, राजनांदगांव में पदस्थ उपनिरीक्षक श्रीमती इंदिरा वैष्णव और बस्तर में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक श्रीमती इंदु शर्मा को अलग-अलग प्रकरणों में उत्कृष्ट विवेचना करने पर पुरस्कृत किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रति वर्ष उत्कृष्ट विवेचना करने पुलिस अधिकारियों को मेडल प्रदान किया जाता है। गृह मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू और पुलिस महानिदेशक श्री डीएम अवस्थी ने इन तीनों अधिकारियों को मेडल मिलने पर बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से उत्कृष्ट विवेचना हेतु पुलिस अधिकारियों की अनुशंसा केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजी गयी थी।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031