नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दिल्ली हिंसा में भजनपुरा इलाके में अकबरी बेगम (85) की हुई हत्या मामले में रविवार को कड़कडड़ूमा कोर्ट चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट मेंं 6 आरोपियों को नामजद किया गया है। चार्जशीट में अरूण कुमार, वरूण कुमार, विशाल सिंह, रवि कुमार, प्रकाश चंद और सूरज सिंह सहित कई लोगों को आरोपी बनाया गया है। 
इन आरोपियों के खिलाफ दंगा करने, हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती, घर में जबरन घुसकर तोड़फोड़ सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। क्राइम ब्रांच की जांच टीम ने चार्जशीट में बताया की 25 फरवरी को अकबरी बेगम के घर में आग लगाए जाने के दौरान कई और सदस्य भी मौजूद थे। 
लेकिन वे सभी समय रहते घर की छत पर चले गए थे। जब उम्र अधिक होने की वजह से अकबरी बेगम नहीं भाग सकी थी। घर में आग लगने के कारण जहरीली धुएं की वजह से उनकी मौत घर में ही दम घुटने के कारण हो गई थी।

संसद में कपिल सिब्बल ने पूछा था सवाल
आरोप पत्र में क्राइम ब्रांच ने फायर ब्रिगेड विभाग की रिपोर्ट का हवाला भी दिया है। क्राइम ब्रांच ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उस घर मे कुल चार तल हैं। सबसे ऊपर फ्लोर में रहने वाले कैसे बच पाए। भूतल और प्रथम तक पर गारमेंट शॉप व गोदाम में आग लगा दी गई थी। इस मामले में अकबरी बेगम के बेटे ने भजनपुरा थाने में मामला दर्ज करवाया था। यह मामला जांच के लिए स्थानीय पुलिस से लेकर क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर कर दिया गया था। इस मामले से जुड़ी हुई कुछ ऑडियो और वीडियो भी दंगे के समय और उसके बाद काफी वायरल हुई थी।

जिसको क्राइम ब्रांच ने अपनी जांच का हिस्सा बनाया है। ज्ञात रहे इस मामले को लेकर दंगे के बाद नेताओं ने खूब राजनीति की थी। संसद सत्र के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से सवाल भी पूछा था कि अकबरी बेगम मामले में दिल्ली पुलिस क्या जांच कर रही है। कई अन्य नेताओं ने भी राजनीति करने की कोशिश की थी। 

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30