राहुल गांधी ने कहा, ‘हमें दो-तीन लोगों का देश नहीं चाहिए. देश का संविधान सबसे बड़ा है. ज्ञानेश कुमार के बिना मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनते.’ उन्होंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा, अमित शाह ने कहा था कि मोदी कहीं नहीं जा रहे. मैं कहना चाहता हूं कि मोदी कहीं नहीं जा सकते, वो जाना भी चाहें तो हम जाने नहीं देंगे.’

राहुल गांधी ने कहा, ‘ईवीएम, वोटर लिस्ट के जरिए वोट चोरी हुई है. वोटर लिस्ट ने युवाओं के नाम काटे गए. 2024 का चुनाव अवैध था. ये मैं नहीं कह रहा हूं बल्कि देश का चुनाव आयोग ये कह रहा है क्योंकि 13 करोड़ लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटाया गया. ये साधारण चोरी नहीं है, देशद्रोही है. ज्ञानेश कुमार को इस देश के भीतर जेल जाना होगा.’

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ‘यहां आप लोग एक साथ चलकर आए आप लोगों का धन्यवाद करता हूं. ज्ञानेश कुमार को, पीएम मोदी को अमित शाह को मैसेज भेजना था आपने वो मैसेज भेजा है. ये हिंदुस्तान के किसानों की, युवाओं की, मजदूरों की आवाज है कि हम संविधान को नष्ट नहीं होने देंगे. आप जो भी संविधान से बड़े नहीं हो. संविधान आपसे बड़ा है. सालों से इस देश में वोट चोरी हो रही है.’

खरगे बोले- ‘मोदी को हटाएंगे, ज्ञानेश कुमार को जमीन के अंदर से भी निकालकर लाएंगे’

इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा जारी रखने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो अपने चेले को बिठाकर सबके वोट तोड़ने का काम कर रहे हैं. जब तक वो (ज्ञानेश कुमार) नहीं जाएगा, हम लड़ते रहेंगे.

उन्होंने कहा, ”ज्ञानेश को भगाएंगे मोदी जी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं. जमीन के अंदर भी गया है तो उसको उठाकर बाहर लाएंगे. इतनी ताकत हमारे युवाओं, महिलाओं के पास है.”

इंडिया गठबंधन की रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा जारी रखने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जो अपने चेले को बिठाकर सबके वोट तोड़ने का काम कर रहे हैं. जब तक वो (ज्ञानेश कुमार) नहीं जाएगा, हम लड़ते रहेंगे.

उन्होंने कहा, ”ज्ञानेश को भगाएंगे मोदी जी छुपाने की कोशिश कर रहे हैं. जमीन के अंदर भी गया है तो उसको उठाकर बाहर लाएंगे. इतनी ताकत हमारे युवाओं, महिलाओं के पास है.”

सीईसी ज्ञानेश कुमार और एसआईआर के खिलाफ रामलीला मैदान की रैली में राहुल गांधी, पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी, तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव और कई अन्य दलों के नेता शामिल हैं.

सपा चीफ अखिलेश यादव, सीएम योगी के ‘हिन्दुओं के वोट कटे’ वाले बयान पर किया पलटवार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उस बयान से अपने भाषण की शुरुआत की जिसमें सीएम ने कहा था कि सवा करोड़ हिन्दुओं को वोट कटे हैं.

कन्नौज सांसद ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि जब यह बात आई है कि एक करोड़ सत्ताइस लाख वोट कटे, वो अब दिल्ली वालों पर हार का ठीकरा फोड़ना चाहते हैं.

अखिलेश ने कहा कि सवा करोड़ के दावे को अगर 403 विधानसभा सीटों से बांटा जाए तो हर सीट पर 31,000 वोट कम हुए हैं. जब उनको अपनी हार दिखने लगी तब वो वोट कटने की बात कर रहे हैं.

सपा चीफ ने कहा कि बीजेपी के लोग चाहते हैं कि सिर्फ वही लोग वोटर बनें जो उनकी पार्टी के सदस्य हों, सिर्फ वही लोग नागरिक हों जो बीजेपी के नेता हों. यह साजिश चल रही है.

अखिलेश ने यूपी उपचुनाव का जिक्र कर कहा कि वहां वोटर्स को डराया गया. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के लोग अगर अच्छा स्वागत करते हैं तो विदाई भी अच्छी करते हैं. लोकसभा में बीजेपी की थोड़ी विदाई हुई है. आगे और भी होगा.

यहां से बदलाव का ही संदेश जाएगा- अखिलेश

रामलीला मैदान को लोकतंत्र की हल्दीघाटी बताते हुए अखिलेश ने कहा कि यहां से बदलाव का ही संदेश जाएगा. राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हुए अखिलेश ने कहा कि जिन्होंने चोरी की है उनका सर्वनाश होगा. 

अखिलेश ने कहा कि रामलीला मैदान में आए लोगों ने यह संकेत दे दिया है कि अब बदलाव तय है. यह शुरुआत यूपी से होगी.  उन्होंने कहा कि जो लोग कहते हैं कि हम दुनिया में सबसे आगे हैं, विश्वगुरु हैं- वो वोटर लिस्ट में हेरफेर कर रहे हैं.

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30