महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुये, बच्चो को स्कूलो में पौधारोपण ,संरक्षण के लिये किया गया प्रोत्साहित


अमलेशवर। हायर सेकेंडरी स्कूल अमलेशवर में प्रचार्य मैडम श्रीमति नीता गुप्ता के मार्ग दर्शन एवं प्रभारी प्रचार्य श्रीमति किरण चंद्राकार के नेतृत्व मे विद्यालय परिसर में 75 वे स्वतंत्रता दिवस बहुत ही सादगी पूर्वक व देशभक्ति पूर्ण माहौल में मनाया गया ।देश को अंग्रेजो के गुलाम से स्वतंत्र कराने के लिये सभी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानानियो का जयकारा लगाते हुए,आजादी के लिये किये उनके कठोर परिश्रम व बलिदान को याद किया गया, शिक्षको द्वारा सभी बच्चो मे देश प्रेम की भावना जगाने के लिये महापुरूसो के जीवन से सीख लेते हुये आगे बढने के लिये प्रोत्साहित किया गया। साथ ही स्कूल परिसर में 15 अगस्त के पूर्व किये गये सघन वृक्षारोपण का बच्चो के द्वारा ईको क्लब बनाकर संरक्षण का जवाबदारी दिया गया जिससे कि लगाये गये सभी पौधे सुरक्षित रहकर जल्दी ही पेड बनकर स्कूल परिसर में छाया के साथ ही, शुद्व आक्सीजन मिल सके ,जो कि हमारे उत्तम स्वास्थ्य के लिये बहुत जरूरी है।
उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक श्रीमती किरण चंद्राकार ,नीलिमा ठाकुर, रश्मी सिंह , नेहा शर्मा, राहुल चंद्राकार, नवीन चंद्राकार, शकुन बेक ,करूणा राजपूत ,मिडिल स्कूल से संतोष शर्मा, अभिलाषा ठाकुर,कल्पना शर्मा, गंगोत्री नायक, सीमा दीवान ,विजय लक्ष्मी शर्मा,स्वीटी राय खत्री, प्रायमरी स्कूल के शिक्षका श्रीमति पुष्पांजलि ठाकुर, पूर्णिमा वर्मा, वंदना तिवारी, सरोज ठाकुर, उषा वर्मा व सीमित संख्या में स्कूली बच्चे व शाला प्रबंधन समिति के ,पुखराज गोस्वामी , विधायक प्रतिनिधि विकास वर्मा ,दयानंद जी सोनकर पूर्व सरपंच शामिल हुये।
सुरेन्द चंद्राकार जी ने स्कूल की शिक्षिका स्व. मंजुलता चंद्राकर जी की स्मृति में 5 वीं, 8वीं,10 वीं, 12 वीं मे प्रथम आये बच्चों को सम्मान स्वरूप नगद राशि से सम्मानित किया।कार्यक्रम में शासन के आदेशानुसार कोरोना गाइड लाइन का भी शिक्षको व बच्चो के द्वारा पालण किया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031