हर गर्भवती महिला के लिए प्रसव पीड़ा को सहन करना बहुत ही मुश्किल होता है। और आजकल अब डिलवरी के लिए ऑपरेशन सहज हो गया है। लेकिन हम जो बताने जा रहे वह यह है कि आज भी कई गर्भवती महिलाएं ऐसे भी है जिन्हे ऑपरेशन डर लगता है। कुछ इसी तरह की घटना भारत-पाक सीमा से लगे बाड़मेर से सामने आया है जहां एक गर्भवती महिला ऑपरेशन के डर से अस्पताल की खिड़की से कूदकर भाग गई। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने 10 किमी पीछा कर इस महिला को पकड़ लिया। बहरहाल महिला का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार सुख सिंह की पत्नी सरोज के पहली डिलीवरी ऑपरेशन से होनी थी। इसके लिये उसे जिला अस्तपाल के मातृ एव शिशु विंग में भर्ती किया गया था। सरोज डिलीवरी से ऑपरेशन नहीं चाहती थी। वह ऑपरेशन के नाम से ही काफी डरी हुई थी। ऑपरेशन डर से घबराई सरोज बुधवार को अलसुबह वार्ड की खिड़की में लगी जाली को हटाकर वहां से कूदकर भाग गई। परिजनों को सुबह करीब 7 बजे इसका पता चला। उन्होंने आनन-फानन में जिला अस्पताल प्रशासन और कोतवाली पुलिस को इसकी इतला दी. उसके बाद महिला की खोज शुरू की गई। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जिला अस्पताल से करीब 10 किलोमीटर दूर हरसाणी फांटा के पास से महिला को पकड़ लिया और उसे जिला अस्पताल लेकर आयी। मातृ एव शिशु अस्पताल की विभागाध्यक्ष डॉ. कमला वर्मा के मुताबिक ऑपरेशन के डर से प्रसूता अस्पताल की खिड़की से कूदकर भाग गई थी। उसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। उसके बाद दोपहर करीब 1 बजे महिला को ढूंढकर जिला अस्पताल में वापस भर्ती करवाया गया है। उसकी तबीयत ठीक है। अस्पताल में उसका इलाज जारी है। वह ऑपरेशन के नाम से ही घबराई हुई है।
Previous Articleराज्य सभा की घटना को बताते-बताते भर आई छाया-फूलोदेवी की आंखें…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















