रायपुर। अभी हाल ही के बीते कुछ दिनों से छत्तीसगढ़ की सियासत काफी गरमाई हुई है। सत्ताधारी कांग्रेस पार्टी के आलाकमान के बुलावे पर ही विगत दिनों मुख्यमंत्री भूपेश बघेल टीएस सिंहदेव दिल्ली गये थे जहां पार्टी के नेता राहुल गांधी से दोनों नेताओं की अलग-अलग चर्चा हुई थी। इस दौरान पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया एवं संगठन राष्ट्रीय महासचिव वेणुगोपाल भी मौजूद रहे। इसके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल ही दिल्ली से रायपुर लौटे है। इसके बाद आज फिर से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली बुलावे की खबर से यहां की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। राजनीतिक जानकारों के बीच जो चर्चा है उसके मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को दिल्ली बुलाए जाने की खबर है। वे कल दिल्ली जा सकते हैं। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दिल्ली बुलावे की खबर से फिर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत
Previous Articleआर्थिक तंगी दूर करने के लिए जन्माष्टमी के दिन करें ये कार्य
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















