
रायपुर। इन दिनों छत्तीसगढ़ की सियासत काफी गरमाई हुई है। नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कयास लगाये जा रहे है। वहीं सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी के आलाकमान ने मुख्यमंत्री को दिल्ली बुलाया है। आज शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की राहुल गांधी से मुलाकात होगी। इसी बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल का बयान सामने आने से सियासी खलबली मच गई है। नंदकुमार बघेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा है कि ओबीसी मुख्यमंत्री को छेडऩा दूर की बात सोचना भी मत, ओबीसी अपने हक अधिकार के लिए जाग चुका है। इस तरह से सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल के इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे है।



















