छत्तीसगढ़ राज्य में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। मुख्यमंत्री और विधायकों का दल दिल्ली में डेरा डाले हुए है। छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय आलाकमान का बुलावा आया है, और इसी के चलते विधायकगण दिल्ली पहुंचे हुए है। पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के साथ विधायकों की बैठक हो रही है। वहीं छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने एनडीटीवी से कहा कि यह सब अडानी और अंबानी का खेल है। इसे मीडिया में मुद्दा बनाकर सरकार को डिस्टर्ब किया जा रहा है। इससे पहले झारखंड में, मध्यप्रदेश में और राजस्थान में भी कोशिश हो चुकी है। इस संकट के पीछे कॉरपोरेट हाउसेस का हाथ है। भूपेश बघेल अच्छा काम कर रहे हैं। उनकी सरकार 5 साल चलनी चाहिए, छत्तीसगढ़ में सरकार में बदलाव की जरूरत नहीं है। कांग्रेस के छत्तीसगढ़ प्रभारी पीएल पुनिया के घर पर बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक पहुंचे हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के साथ राहुल गांधी की 4 बजे होने वाली बैठक से पहले यहां विधायकों की बैठक हुई है। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया के साथ मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस के विधायक प्रकाश नायक ने एनडीटीवी से कहा कि हमने राज्य के प्रभारी पीएल पुनिया को बताया है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल की सरकार अच्छा काम कर रही है। छत्तीसगढ़ सरकार में किसी तरह की लीडरशिप चेंज की कोई जरूरत नहीं है। वहीं, विधायक देवेंद्र यादव ने कहा, ढाई साल में भूपेश बघेल सरकार के कामकाज की जानकारी कांग्रेस विधायकों ने पीएल पुनिया को दी है। भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ में अच्छा काम कर रही है। वहीं सीएम भूपेश बघेल ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा, मुझे शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया था, मैं यहां पहुंचा हूं। शाम को राहुल गांधी जी से मुलाकात होगी। हमारी सरकार सुरक्षित है। सारे 70 विधायक एकजुट हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031