बिहार के सुपौल जिले में चौंकाने वाला मामला सामने आया है. मामला जिला मुख्यालय का है, जहां पुलिस का वेश बनाकर लुटेरों ने बाइक लूट ली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई. इधर, स्थानीय लोगों के बीच ये घटना चर्चा का विषय बना हुआ है. घटना जिला मुख्यालय के दक्षिण हटखोला रोड स्थित बालाजी होटल के पास की है. घटना के बाद पीडि़त सदमे में है. मामला समझ आने के बाद पीडि़त ने तुरंत घटना की जानकारी पुलिस को दी और कार्रवाई करने की गुहार लगाई. घटना के संबंध में नगर परिषद के मरीचा निवासी प्यारे लाल साह ने बताया कि वह बाइक पर सवार होकर जा रहा था. इस दौरान स्टेशन चौक स्थित बालाजी होटल के पास एक अन्य बाइक पर खाकी वर्दी पहने दो व्यक्ति ने उसे रुकने का इशारा किया. बाइक सवार को पुलिस जवान समझ कर उसने बाइक रोक दी. उसके बाद खाकी वर्दी पहने दोनों व्यक्ति ने उससे बाइक से संबंधित कागजात दिखाने की मांग की, जिस पर उसने कागज नहीं होने की बात बताई. कागज नहीं होने की स्थिति में दोनों ने प्यारे लाल से एक हजार रुपये देने की बात कही, जिसपर प्यारे लाल ने कहा कि इतने रुपये उसके पास नहीं है. ये सुनकर नकली पुलिस जवानों ने उसकी बाइक ले ली और थाने पर आने के लिए कहा. फिर दोनों में से एक युवक उसकी बाइक लेकर चला गया. जब प्यारे लाल थाने पर गया तो वहां पता चला कि कोई बाइक थाना नहीं लाई गई है. ना ही कहीं वाहन जांच चल रही है. तब उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और घटना वाली जगह के आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031