
रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ में चुनाव माहौल पूरे शबाब पर है। उम्मीदवारों द्वारा चुनाव प्रचार का दौर जारी है। इसी कड़ी में संघ के महासचिव पद पर इंजी.मनोज वर्मा की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। आपको बता दें कि श्री वर्मा का प्रदेश भर में तूफानी दौरा जारी है और वे राज्य के विभिन्न जिलों में जाकर संघ के मतदाताओं से सतत संपर्क में लगे हुए है। इधर श्री वर्मा को भी जनसंपर्क के दौरान प्रबल जनसमर्थन मिल रहा है। छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल अभियंता संघ का चुनाव प्रदेश स्तर पर आयोजित होता है। इस चुनाव के लिए रायपुर रीजन, बिलासपुर रीजन, अंबिकापुर रीजन, जगदलपुर रीजन, दुर्ग-भिलाई रीजन, राजनांदगांव रीजन, रायगढ़ रीजन, सेंटल आफिसर रायपुर रीजन, एचटीपीएस कोरबा वेस्ट व बांगो रीजन, कोरबा पूर्व व डीएसपीएम और मंडवा रीजन निर्वाचन प्रक्रिया के लिए चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। आपको बता दें कि संघ के महासचिव पद के लिए इंजी मनोज वर्मा अपनी जीत को लेकर आश्वस्त है और उनकी जीत सुनिश्चत मानी जा रही है। उन्होंने प्रदेश के लगभग सभी रीजन का दौरा कर चूके है और सभी रीजन से उनको अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है।


















