रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के जगदलपुर इकाई का गठन विगत 4 सितंबर को श्रीमती पुष्पा वर्मा के निवास में रायपुर राज जगदलपुर इकाई के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। समाज के रायपुर राज के राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने बताया कि सर्व सम्मति से हेमंत कश्यप (पत्रकार) को इकाई प्रमुख नियुक्त किया गया एवं राजकुमार आडिल (पुलिस), चित्रकूट से केशरी लाल वर्मा (लोनिवि अधिकारी) को संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके बाद दिनाँक 5 सितंबर को गीदम में सोहन वर्मा(रेंजर) एवं दंतेवाड़ा में एस एल परगनिहा ( से.नि.शि.) के निवास स्थान में कुर्मी समाज की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शासन द्वारा स्वीकृत कुर्मी समाज के लिए भवन स्थल के बारे में चर्चा और उसको गति देने पर निर्णय लिया गया, एवं स्थल का भी अवलोकन किया गया। अंत में किरंदूल, बचेली के कुर्मी समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से मिल कर समाज की भूमि को तुरंत घेरा कराने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर रायपुर से राजप्रधान श्रीमती नर्मदा वर्मा के साथ युवा सहसचिव वीरेन्द्र वर्मा (शक्ति नगर), वार्ड प्रमुख टुम्मन वर्मा (कबीर नगर), राधेश्याम आडिल (दरबा), उदल वर्मा (शक्ति नगर) उपस्थित रहे।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031