दुर्ग। छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन की प्रदेश महामंत्री प्रणव मांडरिक के उद्बोधन से हुआ शुरु। प्रदेश अध्यक्ष राजेश, अभिषेक वर्मा, रितेश टिकरिहा ,सूरज प्रकाश सहित अन्य सभी ने अपनी बातें रखी। चर्चा में निर्णय लिया गया कि संगठन सहायक शिक्षक के वेतन विसंगति को लेकर मुख्यमंत्री द्वारा गठित कमेटी का स्वागत करते हुए शासन से मांग करेंगे कि जब तक कि रिपोर्ट आ नहीं जाता तब तक सहायक शिक्षकों को अंतरिम राहत के तौर पर प्रति माह कुछ राशि प्रदान किया जाए जिससे उन्हें आर्थिक सुदृढ़ता मिल सके। कमेटी के निर्णय यदि सहायक शिक्षकों के मांग के अनुरुप नहीं होता है तो संगठन सहायक शिक्षकों के लिए आंदोलन का रास्ता अपनाएगी ।इसके लिए जिम्मेदार स्वयं शासन प्रशासन होगा ।
एल बी शब्द को हटाए जाने को लेकर चर्चा में यह बात सामने आई कि छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन ने मुख्यमंत्री सचिवालय से तो आदेश जारी करवा लिया था जिसका दूरगामी परिणाम सुखद होता, मगर कुछ कथित संगठनों ने जानबूझकर इसका विरोध चालू कर दिया परिणामस्वरूप यह भी मंत्रालय स्तर पर रुक गया, इसके लिए भी महाफैडरशन पुनः प्रयास कर रहा है और संवर्ग के शिक्षकों को इस अभिशाप से मुक्त कराएगा। संवर्ग को प्रथम नियुक्ति तिथि से वेतन वेटेज के मांग और क्रमोन्नति वेतनमान, पदोन्नति के लिए महाफैडरेशन तीन माह का इंतजार नहीं करेगा, क्योंकि कमेटी सहायक शिक्षकों के मांग को लेकर बनी है जिसका हम स्वागत करते हैं मगर सहायक शिक्षकों को अंतरिम राहत के तौर पर राशि देने सहित अन्य मुद्दों पर शासन से मुलाकात चलती रहेगी इसके लिए मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री सहित विभाग के आला अफसरों से भेंटवार्ता करेगी। अन्यथा की स्थिति में तीन माह पश्चात सभी मुद्दों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। प्रदेश अध्यक्ष राजेश पाल, प्रदेश महामंत्री प्रणव मांडरिक, प्रदेश संयोजक रामकृष्ण देवांगन, प्रदेश मीडिया प्रमुख रितेश टिकरिहा, प्रदेश कार्यकारिणी में सम्मिलित हमारे कद्दावर साथी भाई अभिषेक वर्मा जी, प्रदेश सलाहकार प्रकाश चौबे, गौतम चंद्राकर, गरियाबंद जिले से सूरज प्रकाश सहित अन्य जिलों कवर्धा, बालोद, बिलासपुर, कांकेर, दुर्ग के साथियों ने बैठक में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया ।जिसके लिए छत्तीसगढ़ शिक्षक महाफैडरशन ने उन सबका जिन्होंने प्रत्यक्ष रूप से और अप्रत्यक्ष रूप से अपनी मांगों के लिए महाफैडरेशन के कार्यों को सराहा और संगठन का साथ देने का निर्णय लिया उनका आभार प्रकट करता है, संगठन प्रदेश के एक लाख 80 हजार सहायक शिक्षक, शिक्षक, व्याख्याताओं से अपील करता है कि वे सही नेतृत्व की पहचान करें और साथ दें। बैठक को महाफैडरेशन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक वर्मा ने आभार प्रकट करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031