बारगाँव। आज बारगाँव के युवा वृक्षमित्र संगठन के सदस्यों ने अपनी संस्था के स्थापना दिवस मनाते हुए वृक्षारोपण किया। गौठान और धान खरीदी केंद्र के चारो तरफ 20 पीपल एवम नीम के पौधे रोपित करके जाली तार से सुरक्षित किया। संस्था के लोग विगत कई वर्षों से लगातार वृक्षारोपण करते आ रहे है।और लोगो को पर्यावरण के प्रति जागरूक करके पेड़-पौधे लगाने के लिए प्रेरित करते आ रहे है। इसके नतीजतन ग्रामीण लोग पेड़ लगाने में रुचि ले रहे है।और पर्यावरण के संरक्षण में सहयोग भी कर रहे है।
संस्था गांव को हरा-भरा,स्वच्छ और प्लास्टिक मुक्त करने में लगातार जुड़े हुए है। आज के वृक्षारोपण में संस्था के प्रमुख बिरेंद्र साहू के साथ मनहरण यादव(पंच),अंकित यादव,धीरज चौधरी ,राम अवतार साहू,राकेश यादव,पवन साहू,योगेन्द्र साहू,नोहर साहू,छम्मन साहू,वोमेश देवांगन,दीपक निषाद,रवि शंकर साहू उत्तम साहू एवम हिंछा राम साहू शामिल रहे।विशेष रूप से श्री आशीष यादव जी(असिस्टेंट प्रोफेसर)वृक्षारोपण में शामिल होकर एक पीपल के पौधे लगाकर हमे पेड़-पौधों के महत्व को बताया एवम प्रेरित भी किया।
Previous Articleनंदकुमार बघेल को मिली जमानत, वर्ग विशेष पर की थी टिप्पणी
Next Article महिला के साथ हैवानियत, सारी हदें पार….
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















