एक महिला के साथ हैवानियत किये जाने की खबर मिली है। इसमें कू्ररता की सारी हदें पार कर दी गई। घटना महाराष्ट्र के मायानगरी यानी मुंबई की है जहां उपनगर साकीनाका में एक टेंपो के अंदर 34 वर्षीय एक महिला के साथ बलात्कार किया गया और बेरहमी से उस पर हमला किया गया और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के आला अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घटना के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी मोहन चौहान (45) को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार तड़के पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन आया कि खैरानी रोड पर एक व्यक्ति एक महिला की पिटाई कर रहा है। अधिकारी ने बताया कि महिला का पता लगाने के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची। खून से लथपथ महिला को नगर निगम संचालित राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, उसके साथ बलात्कार किया गया और उसके निजी अंगों में लोहे की रॉड से हमला किया गया। उन्होंने बताया कि यह घटना सड़क किनारे खड़े एक टेंपो के अंदर हुई। अधिकारी ने बताया कि वाहन के अंदर भी खून के धब्बे मिले हैं। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि कुछ सुरागों के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चौहान को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 376 (बलात्कार) के तहत गिरफ्तार किया गया और आगे की जांच जारी है।
Previous Articleयुवा वृक्षमित्र संगठन ने वृक्षारोपण करके मनाया स्थापना दिवस
Next Article ऐसे इतिहास रचेगी बस्तर की 7 बेटियां…!
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















