नई दिल्ली। मुंबई के साकीनाका इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई 32 साल की महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। आज शनिवार को राजावाड़ी हॉस्पिटल घाटकोपर ने पीड़िता की मौत की पुष्टि कर दी है। पीड़िता के साथ दिल्ली की निर्भया जैसी दरिंदगी हुई थी। आरोपी ने रेप के बात महिला के गुप्तांग में रॉड डाल दी थी। बता दें कि गुरुवार रात साकीनाका में खैरानी रोड पर देर रात अचेत अवस्था में पीड़िता पाई गई थी। मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वारदात रात 3:00 बजे के आसपास हुई। बलात्कार के बाद 30 वर्षीय युवती के गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी गई थी। सड़क पर खून से लथपथ महिला के पड़े होने की फोन कॉल कंट्रोल रूम में मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में 45 वर्षीय आरोपी मोहन चौहान को गिरफ्तार किया है। उस पर हत्या का प्रयास बलात्कार अपमानित करना और जानबूझकर चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। महिला को राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां आज शनिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इलाज कर रहे डॉक्टरों का कहना था कि महिला के गुप्तांग और अंदरूनी हिस्से में गंभीर चोट आई है। पुलिस के अनुसार सड़क के किनारे खड़े टेंपो में वारदात को अंजाम दिया गया। इस टैंपू में भी पुलिस को रक्त के निशान मिले। बलात्कार को अंजाम देने और दरिंदगी करने के बाद महिला को वाहन से निकाल कर सड़क पर फेंक दिया गया।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031