देश की मायानगरी में मुंबई में हवस, हैवानियत और क्रूरता पीडि़ता की मौत के बाद देशभर में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ सोशल मीडिया के जरिये देशवासी अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ इस मामले को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। मुंबई के साकीनाका घटित इस वारदात की चर्चा देशभर में हो रही है। मिली जानकारी के मुताबिक 32 साल की दुष्कर्म पीड़ित के साथ वारदात के बाद बुरी तरह से मारपीट की गई थी और आरोपी ने युवती के प्राइवेट पार्ट पर रॉड से हमला कर दिया था। युवती की हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण मुंबई के राजावाड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा था और आज इलाज के दौरान ही युवती की मौत हो गई। युवती की मौत के बाद स्थानीय लोगों में जहां आक्रोश हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी इस घटना के प्रति आक्रोश जताया जा रहा है और सियासत भी शुरू हो गई है।
हवस, हैवानियत और क्रूरता पीडि़ता की मौत के बाद देश भर में आक्रोश, और सियासत भी शुरू…
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















