साल में 12 महिने होते है और इसमें नवंबर का माह शादी का सीजन होता है, विवाह योग्य युवक-युवती शुभ मुहूर्त में वैवाहिक रस्मों की अदायगी कर अपने दाम्पत्य जीवन की शुरुआत करते हैं। लेकिन एक ऐसी जगह भी जहां के लोग नवंबर माह में शादी करने से डरते है। यहां के लोगों की मान्यता है कि इस माह में शादी करने से पति-पत्नी के बच्चे नहीं होते इसके अलावा यह भी मान्यता है कि नवंबर माह में शादी करने से पति-पत्नी के बीच सब कुछ सही नही चलता। यह देश है जिम्बाब्वे। मान्यता के मुताबिक नवंबर महीने में शादी करना आमतौर पर तलाक तथा प्रेगनेंसी में नाकामी जैसे दुर्भाग्यों को आमंत्रित करना है। यह प्रथा काफी सालों से चली आ रही है। इस प्रथा पर जिम्बाब्बे में रहने वाले शोना कम्युनिटी के लोग विश्वास करते हैं। यह कम्युनिटी आमतौर पर दक्षिण अफ्रीका तथा खासकर जिम्बाब्वे में रहते हैं। लोगों का मानना है कि नवंबर महीने में यहां पर बारिश होती है। इस कारण वनस्पतियों तथा जीवों के विकास के लिये यह महीना काफी अहम होता है। जबकि कुछ लोगों में मान्यता है कि रीति-रिवाजों के लिए यह बेहद पवित्र महीना है। इस कारण किसी भी तरह का शोर-शराबे वाला समारोह इस महीने में आयोजित नहीं किया जाता। हालांकि इसाई समुदाय के कुछ लोग इस पवित्र महीने की गतिविधियों पर प्रतिबंध के खिलाफ हैं, जबकि परंपराओं को मानने वाले अभी भी ऐसे नियमों का पालन करते हैं। दरअसल taarifa.rw में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक सैटरडे हेराल्ड लाइफस्टाइल के एक सर्वेक्षण से पता चला है कि ब्लैक नवंबर का मुद्दा परंपरा और सांस्कृतिक मान्यताओं से जुड़ा है। इसको मानना लोगों की अपनी इच्छा पर निर्भर करता है। शादी की दावत में बकरे-बकरियों की मांग तेज हो जाती है, जबकि ये महीना उनके प्रजनन के लिए मुफीद माना जाता है। इसलिये समुदाय के कुछ लोग इस दौरान शादी समारोह न करने की सलाह देते हैं। इस मान्यता की वजह से प्रभावित लोगों का कहना है कि बात नहीं मानने पर आपको भविष्य में समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। एक पीडि़त ने कहा कि, मुझे याद है कि मेरे भाई की शादी आठ साल पहले नवंबर के महीने में हुई थी और अभी तक उन्हें कोई संतान नहीं हुई है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031