देश की राजधानी में चार मंजिला इमारत गिरने से कई लोग फंस गए हैं। फिलहाल मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा राहत व बचाव के कार्य चल रहा है। यह जानकारी सामने आई है कि धराशायी बिल्डिंग में कई परिवार भी रहते थे। अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि हादसे के वक्त बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे। दिल्ली में यह हादसा सब्जी मंडी इलाके में हुई है। स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने बताया है कि इमारत में निर्माण कार्य चल रहा था, जिस समय इमारत गिरी, उस समय अंदर कई मजदूर थे। दिल्ली अग्निशमन सेवाओं के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि 8 फायर ब्रिगेड के गाडियां दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि बिल्डिंग संकरी गलियों में होने के कारण भारी मशीनरी के परिवहन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मलबे में दो बच्चों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल मैनुअली चलाया जा रहा है।
बड़ी खबर: राजधानी में चार मंजिला इमारत गिरी, कइयों के दबने की आशंका
Previous Articleकोलेंग क्षेत्रवासियों को भी मिलने लगी बैंकिंग लेनदेन की सुविधा
Next Article दाई-दीदी क्लीनिक, महिलाओं की बीमारी हो रही ठीक
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.


















