मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक युवक ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका के परिजनों ने आरोपियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पवित्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने उसके पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बता दें, महिला ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। मोदीपुरम के पल्हैड़ा गांव निवासी अनुसूचित जाति के ग्रामीण वीरपाल के अनुसार, उसकी बेटी पवित्रा उर्फ जूली परमधाम न्यास की अनुयाई थी। वर्ष 2015 में पवित्रा ने परमधाम न्यास में आने वाले दौराला के मवीमीरा गांव निवासी गुर्जर जाति के सोहनवीर उर्फ सोनू से दहेज रहित प्रेम विवाह किया था। वीरपाल का आरोप है कि एक बच्चा हो जाने के बावजूद पवित्रा के ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे। कुछ दिन पहले भी आरोपियों ने दहेज की मांग करते हुए पवित्रा को घर से निकाल दिया था। पांच दिन पहले ही पवित्रा अपनी ससुराल वापस लौटी थी। वीरपाल का आरोप है कि मंगलवार देर रात पति सोनू और जेठ प्रमोद ने पेट में गोली मारकर पवित्रा की हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद सुबह ससुराल पहुंचे मृतका के परिजनों ने हंगामा कर दिया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने पवित्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतका के परिजनों ने उसके पति सहित अन्य ससुराल वालों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30