उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज गांव में एक व्यक्ति का मजाक करना कई लोगों के लिए मुसीबत बन गया। सब्जी बेचने वाले बुजुर्ग ने एक व्यक्ति को मेथी की सब्जी के नाम पर गांजा दे दिया। परिवार वालों ने मेथी की सब्जी समझकर उसे बनाकर खा ली। इसके बाद घर के करीब आधा दर्जन लोग बेहोश हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पड़ोसियों ने एम्बुलेंस के जरिए सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी बीच इस बात की सूचना पुलिस को मिल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना से संबंध में जानकारी ली और आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में ले लिया। साथ ही बचे हुए गांजे व सब्जी को बरामद कर सुरक्षित रख लिया। बताया जा रहा है कि सदर कोतवाली क्षेत्र के मियागंज निवासी नवलकिशोर सब्जी बेचने का काम करता है। उसने गांव के ही नितेश प्रजापति को गांजा से भरा एक पॉलीथिन का पैकेट दे दिया और कहा कि ये तुम्हारे पिता ने सूखी मेथी मंगाई थी। यह बात सुनकर नितेश पैकेट लेकर घर आ गया। रविवार की दोपहर में मेथी समझ गांजे की सब्जी घर में बना ली गई। इसे खाकर ओमप्रकाश व उसके पुत्र मनोज, नीतेश, कमलेश व बहू पिंकी और पुत्री आरती बेहोश हो गई। सभी को बेहोश पड़ा देख पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मेहंदीघाट पुलिस ने आरोपित नवलकिशोर को बचे हुए गांजे और सब्जी के साथ हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ में जुटी है। जबकि आरोपी नवलकिशोर उर्फ नबलू का कहना है कि उसने यह सब मजाक में किया था उसे नहीं पता था कि ये लोग उसे पका कर खा लेंगे। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30