अगर आपके बैंक अकाउंट में एक साथ साढ़ें पांच लाख रुपये आ जाएं तो आप क्या करेंगे. यकीनन आप खुशी के मारे लोटपोट हो जाएंगे. बिहार के एक युवक के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ. जब उसके बैंक अकाउंट में एक बार में ही 5.5 लाख रुपये आ गए. बैंक में पैसे आने पर वह बहुत खुश हुआ और उसे लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसके खाते में ये रुपये भेजे हैं. मामला, बिहार के खगडिय़ा जिले का है. जहां एक ग्रामीण बैंक की गलती के कारण यहां के एक व्यक्ति के खाते में 5.5 लाख रुपये आ गए हैं. जिस शख्स के खाते में यह पैसा आया है उसने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 लाख रुपये के वादे की पहली किस्त के तौर पर उसे रुपये भेजे गए हैं. जिहाजा अब वह इन रुपयों के वापस नहीं करेगा. यह बात कहकर उसने बैंक को पैसे देने से इनकार कर दिया है. उसने कई और बहाने भी बनाए. इस पूरे मामले में बताया जाता है कि खगडिय़ा में ग्रामीण बैंक ने गलती से जिले के मानसी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर गांव के रहने वाले रंजीत दास के खाते में गलती से 5.5 लाख रुपये भेज दिए. बैंक को जब इसके बारे में जानकारी हुई तो उसने चेक किया कि आखिर यह पैसे कहां गया. जांच में पता चला कि बख्तियारपुर गांव के किसी रंजीत दास के खाते में पैसे चले गए हैं. इसके बाद बैंक ने रकम लौटाने के लिए रंजीत को कई नोटिस भेजा, लेकिन उसने यह कहते हुए रकम वापस करने से इनकार कर दिया कि सारे पैसे खर्च हो चुके हैं. रंजीत दास ने कहा, जब मुझे इस साल मार्च में पैसा मिला तो मैं बहुत खुश था. मुझे लगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था, जिसकी यह पहली किस्त हो सकती है. मैंने सारा पैसा खर्च कर दिया. अब मेरे बैंक खाते में पैसे नहीं हैं. वहीं अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है. घटना के संबंध में मानसी के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि बैंक के मैनेजर की शिकायत पर रंजीत दास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031