मुंगेली। दिनों-दिन किसानों का रूझान कम लागत और न्यूनतम मानव श्रम में अधिक लाभ देने वाले खेती की ओर बढ़ रहा है। ऐसे समय में गेंदा फूल की खेती सार्थक साबित हो सकती है।
गेंदा फूल की खेती, पारम्परिक खेती की तुलना में किसानों को अधिक लाभ दे सकती है। गेंदा फूल न सिर्फ कम खर्च में अच्छा लाभ देता है, बल्कि भूमि की उपजाऊ शक्ति को बरकरार रखने भी अहम भूमिका निभाता है। जिससे किसानों को गेंदा फूल का दोहरा फायदा मिलता है। उद्यान विभाग के ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी (फ्लोरिकल्चर विशेषज्ञ) डॉ .पूजा पहारे ने बताया कि गेंदा फूल की खेती सर्दी, गर्मी और बरसात के सीजन में की जाती है। गेंदा फूल की खेती कोई भी किसान कर सकता है। अगर किसान हाईब्रिड किस्म के बीजों को लगाता है तो उसे करीब 30 से 35 हजार रुपए प्रति एकड़ खर्च आता है। यदि किसान अपने खेत में गेंदा की खेती करता है, तो वह साल में तीन बार फूलों की पैदावार ले सकता है। विशेषज्ञों के अनुसार गेंदे की जड़ों से एक कैमिकल निकलता है जो मिट्टी की उर्वरा शक्ति का बढ़ाता है। सीजन में गेंदे की कीमत 70 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाती है। अगर किसान आधा एकड़ में भी गेंदे की खेती करता है तो एक सप्ताह में एक क्विंटल से लेकर डेढ़ किवंटल तक फूल प्राप्त कर सकते हैं। गेंदा फूल की खेती को किसान ओपन और पॉली हाउस दोनों ही जगहों में ले सकता है। गेंदा फूल कई वेरायटियों में लगाया जा सकता है। जिसका अच्छा भाव किसानों को मार्केट में मिल जाता है।
कम लागत और न्यूनतम मानव श्रम में अधिक लाभ दे सकती है गेंदा की खेती
Previous Articleइस योजना से सवा लाख से अधिक उपभोक्ताओं के चेहरे खिले
Next Article पुलिस का ऑल आउट ऑपरेशन
Related Posts
Add A Comment
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.



















