कहते है जब किसी को किसी से प्यार होता है तो वह उसी के ख्यालों में खोया रहता है। हर वक्त उसे उसकी ही फ्रिक रहती है। प्रेमी अपनी प्रेमिका को हमेशा अपने पास रहे ऐसी चाहत करता है। कुछ ऐसा ही वाक्या एक शख्स के साथ हुआ। प्रेमी युवक अपनी प्रेमिका को अपने घर के एक कमरे में विगत 10 वर्षों से छिपाकर रखा था। यह राज उस वक्त खुला जब ये जोड़े विवाहित हो चुके थे। केरल के पलक्कड़ स्थित अयालुर गांव की एक लड़की 10 साल पहले अचानक गायब हो गई। परिवार वालों ने ढंूढा लेकिन उसका पता नहीं चला, तो उन्होंने उम्मीद छोड़ दी। लड़की को उसके पड़ोसी लड़के रहमान से प्यार हो गया और एक दिन उसका प्रेमी सजिता को चुपचाप अपने घर के कमरे में लाकर छिपा लिया था। मामले का खुलासा हुआ तो उस लड़के की शिकायत की गई थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया तो उन्होंने बताया कि हम 10 साल से साथ रह रहे हैं और साथ रहने की इच्छा है। कोर्ट ने उन्हें साथ रहने की परमिशन दे दी। जब रहमान के घर वालों को यह पता चली तो कुछ रिश्तेदार खुश हुए तो कुछ लोगों को यह बात पसंद नहीं आई। लेकिन दोनों ने शादी करने का फैसला किया। दोनों ने बुधवार को पलक्कड़ जिले के नेनमारा में कानूनी रूप से शादी कर ली। सजिता के माता-पिता भी समारोह में शामिल हुए, जबकि रहमान के कुछ रिश्तेदार नहीं शामिल हुए। शादी में नेनमारा विधायक के बाबू भी शामिल हुए। रहमान और सजिता ने मिठाई बांटी और शादी में सहयोग करने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। रहमान ने कहा कि हम एक सुखी और शांतिपूर्ण जीवन जीना चाहते हैं।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930