न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम हाल ही में पाकिस्तान दौरे पर गई थी। उसे वहां पर वनडे और टी 20 सीरीज खेलनी थी। फिर सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए न्यूजीलैंड ने हाथ खींच लिए और दौरा रद्द कर दिया। लेकिन अब इस दौरे से जुड़ा एक अनोखा खुलासा देखने को मिल रहा है। एक पाकिस्तानी वेबसाइट ने खबर दी है कि न्यूजीलैंड टीम के आठ दिन तक पाकिस्तान में रुकने के दौरान इस्लामाबाद पुलिस 27 लाख रुपये की बिरयानी खा गई। रिपोर्ट में लिखा है कि न्यूजीलैंड की टीम अपने दौरे के तहत इस्लामाबाद की सेरेना होटल में ठहरी थी। यहां पर खिलाडय़िों की सुरक्षा के लिए इस्लामाबाद कैपिटल टेरेटरी पुलिस को तैनात किया गया था। इसके तहत 500 पुलिसवालों की ड्यूटी होटल में थी। इनमें पांच एसपी और कई एसएसपी शामिल थे। इन पुलिसवालों के खाने का खर्च ही 27 लाख रुपये आया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि सुरक्षा में तैनात पुलिसवालों को दिन में दो दफा खाना मिलता था। इसके तहत बिरयानी आती थी। इसी का बिल 27 लाख रुपये है। मामला तब खुला जब बिल को पास करने फाइनेंस विभाग को लिए भेजा गया। यहां जांच के दौरान इतनी बड़ी रकम सामने आई तो बिल को रोक लिया गया है। अभी इसे पास नहीं किया गया है। कीवी खिलाडय़िों की सुरक्षा में फ्रंटियर कॉन्सटेबुलरी के जवान भी तैनात थे। अभी उनके भी खाने का बिल आना है। उनका खाना अलग से आता है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031