महात्मा गांधी नरेगा से जिले के 7 जलाषयों के नहर सुधार के लिए 91 लाख रूपए स्वीकृत

बैकुण्ठपुर। कोरिया जिले में सात जलाषयों के सिंचित क्षेत्रफल में बनी हुई 25 किलोमीटर से ज्यादा लंबाई की नहरों का आवष्यक सुधार किया जाएगा। इसके लिए महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत 91 लाख रूपए से ज्यादा की राषि स्वीकृत की गई है। विदित हो कि गत दिवस जिले के कलेक्टर श्री ष्याम धावड़े ने जिले में सिंचित रकबे की जानकारी लेते हुए सभी जलाषयों के नहरों के सिंचाई क्षेत्रफल का जलाषय वार आंकड़ा लेकर समीक्षा की थी। उन्होने स्पष्ट निर्देष जारी किए हैं कि किसी भी स्थिति में जल संसाधन विभाग जलाषयों का पानी नहर के अंतिम छोर तक पहुंचाना सुनिष्चित करें। श्री धावड़े ने जिले में सिंचाई क्षमता के घटते क्षेत्रफल को संज्ञान मंे लेकर अविलंब पुरानी नहरों के सुधार करने के निर्देष दिए थे। इसी तारतम्य में आज प्रथम चरण के तहत जिले के सात जल इकाईयों के अंतर्गत लगभग 25 किलोमीटर लंबाई की नहरों के आवष्यक सुधार के लिए 91 लाख रूपए की प्रषासकीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इस संबंध मंे जानकारी देते हुए जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी श्री कुणाल दुदावत ने बताया कि कोरिया जिले में प्रगतिरत सिंचाई योजनाओं के निर्माण और जीर्णाेद्धार कार्यों के सभी चरण पूर्ण होने पर जिले की सिंचाई क्षमता 10 हज़ार हेक्टेयर तक बढ़ेगी। इसके तहत पहले चरण में 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल के दोफसली सिंचाई के लिए सात अलग-अलग कार्यों की प्रषासकीय स्वीकृति महात्मा गांधी नरेगा योजनांतर्गत प्रदान की गई है। इन सभी कार्यों के लिए जल संसाधन विभाग को कार्य एजंेसी बनाया गया है।
सिंचाई के क्षेत्रफल को विस्तारित करने के लिए स्वीकृत हुए कार्यों के संबंध मंे जानकारी देते हुए उन्होने बताया कि कलेक्टर कोरिया श्री ष्याम धावड़े के निर्देषानुसार किसानों को सिंचाई माध्यमों से पूरा लाभ दिलाने के लिए चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ किया गया है। इसमें सबसे पहले सात जलाषयों के नहरों के सुधार का कार्य लिया गया है। इनमें सोनहत क्षेत्र के अकलासरई ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम किषोरी में किशोरी जलाशय की नहर का नवीनीकरण कार्य, ग्राम पंचायत कैलाषपुर के ग्राम ओरगईं में हसदेव व्यपवर्तन की नहर का नवीनीकरण कार्य, केलुआ ग्राम पंचायत अंतर्गत ग्राम खरला में खरला व्यवर्तन योजना के मुख्य नहर के प्रारंभ सेे 6 हजार मीटर तक नहर मरम्मत एंव सी. सी. चैनल निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है।
इसके अतिरिक्त जिले में बैकुण्ठपुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत गदबदी में गदबदी जलाशय का नहर सुधार एंव दायी तट माईनर नहर के आर. डी. 0 मी. से 300 मी. में सी. सी. चैनल निर्माण कार्य, ग्राम पंचायत सारा स्थित सारा जलाशय का नहर सुधार एंव माईनर नहर के आर. डी. 450 मी. से 650 मी. में सी. सी. चैनल निर्माण कार्य एवं ग्राम पंचायत बरपारा स्थित बरपारा जलाशय का नहर सुधार एंव सी. सी. चैनल निर्माण कार्य व चोपन जलाशय का मुख्य नहर सुधार कार्य लिया गया है। इनकी समेकित लागत 91 लाख 54 हजार रूपए प्रस्तावित है। विदित हो कि कोरिया जिले का निरा बोया गया क्षेत्र 131270 हेक्टेयर है। कोरिया जिले में 2 मध्यम सिंचाई एवं 94 लघु सिंचाई योजनाएं उपलब्ध हैं। इनके अतिरिक्त जिले में 2 लघु सिंचाई योजनाएं आांशिक रूप से पूर्ण है। इन सभी जल संसाधनों के अंतर्गत जिले में कुल सिंचाई क्षमता का उपयोग करते हुए किसान 22 हजार 488 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खरीफ तथा 8 हजार 845 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी की फसल लेते हैं। वर्तमान में जिले में उपलब्ध कुल कृषि क्षेत्रफल में लगभग 24 प्रतिशत क्षेत्रफल में किसान सिंचाई करके फसले ले रहे हैं। महात्मा गांधी नरेगा अंतर्गत जिले में पूर्व से ही नहर मरम्मत एंव लाईनिंग के 40 कार्य स्वीकृत है जो प्रगति पर है।

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031