रायपुर। रायपुर राज के इतिहास में पहली बार नर्मदा वर्मा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज रायपुर राज के दंतेवाड़ा ईकाई में सामाजिक भवन निर्माण के लिए जमीन की स्वीकृति शासन द्वारा की गई है। रायपुर राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने इसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। साथ ही श्रीमती वर्मा ने मुख्यमंत्री से भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत करने का अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री को प्रेषित पत्र में राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के भवन के लिए रायपुर राज दंतेवाड़ा ईकाई में जमीन स्वीकृत किया गया है। इससे दंतेवाड़ा, किरंदुल बचेली एवं रायपुर राज के समस्त स्वजाति बंधु गौरवान्वित हो रहे है।
छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी समाज रायपुर राजप्रधान नर्मदा वर्मा ने ऐसे रचा इतिहास
Related Posts
Add A Comment



















