जी हां…टाइटल देखकर आप लोग समझ ही गये होंगे कि यह प्रसिद्ध फिल्म शोले की एक गाने की चंद लाइन है। इस फिल्म में जय वीरू की दोस्ती की कहानी बताई गई है, लेकिन हम जो बताने जा रहे है। वह यह है कि दोस्ती किसी के भी साथ हो सकती है, जरूरी नहीं कि इंसान ही इंसान के दोस्त बनें। यहां एक इंसान और पशु के दोस्ती की कहानी है। यह अनूठी दोस्ती की कहानी उत्तर प्रदेश के कानपुर में सामने आई है। यहां एक पालूत कुत्ते ने कथित तौर पर अपने मालिक की मौत के बाद दुखी होकर हाईराइज बिल्डिंग से छलांग लगा दी, इसके बाद कुत्ते की भी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक कानपुर में एक महिला डॉक्टर की मौत के बाद उसके पालतू कुत्ते की मौत की घटना सामने आई है। महिला डॉक्टर को 12 साल पहले बुरी हालत में यह कुत्ता मिला था, जिसका इलाज कर महिला डॉक्टर ने उसे पाल लिया था। महिला डॉक्टर की मौत होने के बाद बुधवार को उसका शव हॉस्पिटल से घर लाया गया था, उसके बाद पालतू कुत्ते द्वारा बिल्डिंग से कूदने की बात कही जा रही है। यह घटना बर्रा 2 इलाके की बताई जा रही है। मृतक महिला डॉक्टर की पहचान डॉ. अनिता राज सिंह के तौर पर हुई है और वे स्वास्थ्य विभाग में ज्वाइट डायरेक्टर थीं। सिंह बर्रा 2 के मलिकपुरम इलाके में रहती थीं। उन्हें इस कुत्ते को एडॉप्ट किया था और उसका नाम जया रखा था। डॉ. अनिता के बेटे तेजस का कहना है कि मेरी मां को कुत्ते का पिल्ला बहुत बुरी हालत में मिला था। इसके बाद मां ने उसका इलाज किया और वह ठीक हो गया था। इसके बाद उसे एडॉप्ट किया और वह परिवार का सदस्य बन गया था। वहीं दूसरी ओर कुत्ते की मौत की खबर फैलने के बाद कई स्थानीय लोग इक_ा हो गए थे। तेजस ने बताया ‘जब मेरी मां का शव हॉस्पिटल से घर आया तो कुत्ता भौंकने लगा और गुर्राने लगा। बाद में, वह सीढिय़ों से छत पर गया और नीचे कूद गया। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। (एजेंसी)

Advertisement Carousel
Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930