रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल के नेतृत्व में संपूर्ण प्रदेश में लगभग साढ़ तीन सौ पदाधिकारी भ्रष्टाचार निवारण एवं जवाबदेही निर्धारित करने की मंशा से कार्य करने, समिति द्वारा सहभागिता निभाने, जनजागृति लाने, आमजनता को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, आमजनता के अधिकारों का हनन रोकने हेतु समुचित पहल करने, पीडि़त मानवता की सेवा करने के साथ ही साथ जनहित में विभिन्न शिविर जैसे निशुल्क चिकित्सा शिविर, विधिक जागरूकता शिविर आदि के माध्यम से जनसेवा करने का कार्य विगत 08 वर्षों से करते आ रहे है। इसके तारतम्य में विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता निभाने संबंधी निर्देश पर समिति के प्रदेश प्रवक्ता बिरेन्द्रर सिंह के विशेष पहल को देखते हुए शासन द्वारा पंजीकृत समस्त समाजसेवी संगठनों द्वारा किये जा रहे जनहितैषी कार्यों की समीक्षा करने के उपरांत केन्द्रीय सतर्कता आयोग नई दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ प्रादेशिक मानव संसाधन विकास समिति को सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी संगठन घोषित करते हुए उसे गुड गवर्नेस एवं हाइएस्ट स्टेंडर्ड ऑफ इंटेग्रिटी प्रमाण पत्र से नवाजा गया एवं उसे सर्टिफिकेट ऑफ कमिटमेंट प्रदान किया गया। उक्त प्रमाणपत्र प्राप्त होने पर समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय रविन्द्र बघेल, बीजे आनंद, प्रदेश महासचिव एमए कुरैशी, प्रदेश सचिव पीके कौशिक, अधिवक्ता पल्लवी दास, प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके स्वर्णकार, प्रदेश संयुक्त सचिव रामनारायण पटेल, सुनीता बेक, प्रदेश प्रवक्ता बिरेन्द्रर सिंह, डॉ. पूर्णेश्वरी बघेल, संभागीय अध्यक्ष रायपुर आनंद सोनी, संभागीय अध्यक्ष दुर्ग लवी वी.पटेल, संभागीय अध्यक्ष बस्तर नवीन इक्का, संभागीय अध्यक्ष सरगुजा अतुल किशोर श्रीवास्तव, संभागीय अध्यक्ष बिलासपुर अमृतलाल पटेल, संभागीय अध्यक्ष महिला दुर्ग श्रीमती बी.शोभा, संभागीय अध्यक्ष महिला रायपुर सरोज बेन सोलंकी, संभागीय अध्यक्ष रायपुर ग्रामीण चंद्रकांत भाई सोलंकी सहित समिति के समस्त जिलाध्यक्ष एवं संभागीय, जिला, नगर पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए समिति के प्रदेश अध्यक्ष लॉ.एसएन पटेल एवं प्रवक्ता बिरेन्द्र सिंह को बधाई दिये है।

Advertisement Carousel
Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031